Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कटनी में भीषण सड़क हादसा: डंपर-कार की टक्कर में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

कटनी जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसाडी के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर जिले के सगोरिया निवासी रघुवंशी परिवार के पांच सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वे बरही क्षेत्र के पिपरिया कला खिरहनी से रात करीब 2 बजे कार से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बसाडी चौराहे के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अनिल रघुवंशी, राकेश रघुवंशी और अरुण रघुवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभिषेक रघुवंशी और गजेंद्र रघुवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों व शवों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कटनी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस घटना से रघुवंशी परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News