Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जबलपुर के कचरे के ढेर में मिली मानव खोपड़ी, कबरबिज्जू द्वारा कब्र से लाए जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस


जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के उपनगरीय क्षेत्र रांझी थाना अंतर्गत रक्षा नगर फक्कड़ बाबा मंदिर के पास आज बुधवार (3 जून) को कचरे के ढेर में एक मानव खोपड़ी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने जैसे ही कचरे के ढेर में खोपड़ी देखी, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खोपड़ी को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रांझी, सतीश साहू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को रक्षा नगर फक्कड़ बाबा मंदिर क्षेत्र से कचरे के ढेर में मानव खोपड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर खोपड़ी को बरामद कर लिया है और इसे विस्तृत फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। चूंकि मौके से केवल खोपड़ी ही बरामद हुई है और शरीर का कोई अन्य हिस्सा नहीं मिला है, इसलिए पुलिस इस मामले की बेहद सूक्ष्मता और गंभीरता से जांच कर रही है।

आसपास के रहवासियों से की गई शुरुआती पूछताछ में एक अनोखा पहलू सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर कबरबिज्जू (Gravedigger/Honey Badger) देखे जाते हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस यह आशंका भी जता रही है कि संभवतः कबरबिज्जू किसी नजदीकी कब्र को खोदकर वहां से इस खोपड़ी को उठा लाया होगा और यहां छोड़ दिया होगा। बहरहाल, पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि वे केवल इस थ्योरी पर निर्भर नहीं हैं और मामले में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News