Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईएसआईसी-जयपुर में प्रोफेसर सहित 38 टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्ती का मौका, 20 मई को वॉक-इन इंटरव्यू


जयपुर, 19 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) जयपुर, राजस्थान स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 38 शिक्षण पदों (टीचिंग फैकल्टी) को संविदा आधार पर भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

जयपुर, 19 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) जयपुर, राजस्थान स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 38 शिक्षण पदों (टीचिंग फैकल्टी) को संविदा आधार पर भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

ईएसआईसी की ओर से जारी पदों में प्रोफेसर के 14, एसोसिएट प्रोफेसर के 13 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 11 पद शामिल हैं। वहीं, जिन विभागों में प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी निकली है, उनमें शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी), जैव रसायन विज्ञान (बायोकेमिस्ट्री), औषध विज्ञान (फार्माकोलॉजी), रोग विज्ञान (पैथोलोजी), फोरेंसिक दवा, सामुदायिक चिकित्सा, चिकित्सा ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मूत्र विज्ञान, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, ब्लड बैंक और प्रसूति एवं स्त्रीरोग विज्ञान से 1-1 पद शामिल हैं।

एसोसिएट प्रोफेसर के 13 पद जिन विभागों से शामिल हैं, उनमें शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी), जैव रसायन विज्ञान (बायोकेमिस्ट्री), फोरेंसिक दवा, चिकित्सा ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, चिकित्सा, त्वचा विज्ञान (डर्माटोलॉजी), नेत्र विज्ञान, रेडियोलॉजी, ईएनटी, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विज्ञान और हृदय रोग विज्ञान (कार्डियलजी) से 1-1 पद शामिल हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 11 पद जिन विभागों से शामिल हैं, उनमें शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) और रेडियोलॉजी से 2-2, दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग से 3, फोरेंसिक दवा, सामुदायिक चिकित्सा, एंडोक्रिनोलॉजी और सांख्यिकीविद से 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू में उम्मीदवार का प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोफेसर पद के लिए 1,23,100 रुपए, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए 78,800 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 225 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को 'डीन कार्यालय, दूसरी मंजिल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जयपुर' इस पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच तय किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और उनकी फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News