Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल की लोकप्रियता से चीनी उत्पादों की प्रतिस्पर्धा देखें


बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। चीन की इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिलें (ऑटो रिक्शा) आजकल दुनिया में लोकप्रिय हो रही हैं। अमेरिकी लोगों ने क्रिसमस के उपहार के लिए चीनी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल चुनी, वहीं चिली के व्यापारियों ने चीन के च्यांगसू प्रांत आकर इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों का थोक ऑर्डर किया। चीनी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल से आई "पीछे जाते समय कृपया सावधान रहें" की चेतावनी आवाज़ दुनिया के इधर-उधर गूंज उठी। चीनी उत्पाद अधिक से अधिक कैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अच्छे बिक रहे हैं?

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। चीन की इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिलें (ऑटो रिक्शा) आजकल दुनिया में लोकप्रिय हो रही हैं। अमेरिकी लोगों ने क्रिसमस के उपहार के लिए चीनी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल चुनी, वहीं चिली के व्यापारियों ने चीन के च्यांगसू प्रांत आकर इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों का थोक ऑर्डर किया। चीनी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल से आई "पीछे जाते समय कृपया सावधान रहें" की चेतावनी आवाज़ दुनिया के इधर-उधर गूंज उठी। चीनी उत्पाद अधिक से अधिक कैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अच्छे बिक रहे हैं?

कुछ विदेशी लोग, जो चीन के विनिर्माण उद्योग के बारे में नहीं जानते, वे चीनी उत्पादों के लोगप्रिय होने का कारण कम कीमत का फायदा बताते हैं। लेकिन चीनी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल की कहानी से यह धारणा बिलकुल बदल गई। चीन में 2,000 से 5,000 युआन में बिकने वाली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल यूरोप और अमेरिका में 3,000 से 6,000 डॉलर तक मिल सकती हैं। हालांकि इसकी कीमत दो से आठ गुना बढ़ी, लेकिन आपूर्ति फिर भी मांग को पूरा नहीं कर पाई। इसका कारण चीन की मजबूत औद्योगिक क्षमता है।

चीन में इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल का सबसे बड़ा उत्पादन आधार च्यांगसू प्रांत के शूचो शहर की फंग काउंटी में स्थित है, जिसके पास चीन के पार्ट्स मार्केट का 90 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा है। वहीं, च्यांगसू प्रांत के वूशी शहर के शीशान जिले में 50 वर्ग किमी. क्षेत्र में चीन की टॉप 10 इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों में से 6 के मुख्यालय या उत्पादन आधार और 600 से ज़्यादा सहायक उद्यम स्थित हैं। इससे "इलेक्ट्रिक वाहन का एक घंटे का उद्योग मंडल" स्थापित हुआ। कोर पार्ट्स से लेकर पूर्ण वाहन असेंबली तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर और नियंत्रणीय औद्योगिक लेआउट किसी एक देश में नहीं मिल सकता।

पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला से और ध्यानाकर्षक बात है कि चीन के विनिर्माण उद्योग का प्रौद्योगिकी उन्नयन हो चुका है। यह चीनी उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लोकप्रियोहने की मूल वजह है। चीनी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बहुत पहले ही कीमत पर प्रतिस्पर्धा से मुख्य तकनीक पर प्रतिस्पर्धा में बदल गई है। चीनी कंपनियां अलग-अलग उपभोक्ताओं की भिन्न-भिन्न मांग के अनुसार नए उत्पादों का डिजाइन करती हैं और हमेशा विश्व बाजार की जरूरतों के हिसाब से अपने उत्पाद बदलती हैं।

हाल के वर्षों में दुनिया में तेल की कीमत ऊंची बनी हुई है। विभिन्न देशों ने क्रमशः कार्बन कटौती की नीति और विद्युतीकरण परिवर्तन का लक्ष्य पेश किया। विश्व बाजार में कम लागत वाले हरित परिवहन उपकरण की मांग अचानक बढ़ गई। चीनी कंपनियां पहले से ही तैयार थीं। कुछ विदेशी ब्रांड उच्च स्तरीय बाजार पर नज़र रखती हैं, जबकि चीनी कंपनियां ज्यादातर आम लोगों के दैनिक परिवहन, किसानों के खेत परिवहन और पारिवारिक अवकाश यात्रा पर ध्यान देती हैं। यह चीनी उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता का एक मुख्य स्रोत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News