Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाई जड़ी-बूटी की दवा, दो युवक की मौत, 5 गंभीर


चिचोली। शराब की लत छुड़ाने का दावा करने वाले एक तथाकथित बाबा के पास उपचार कराने पहुंचे 7 युवकों की जड़ी-बूटी से बनी दवा पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई। दोनों युवक बेहोशी और उल्टी की हालत में चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए, जहां डॉक्टरों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम पाथाखेड़ा राजा बैठक का है। आठनेर क्षेत्र के ग्राम देवगुड़ निवासी रामकिशोर पिता सेवाराम झोड़ (35 वर्ष) और संजय पिता बब्बू उईके   22 साल निवासी इमली ढाना  मलाजपुर  मौत हो गई एंव मोहन पिता दशरथ अमरुते (30 वर्ष) देहगुढ़ आठनेर संजय पिता मंगल इवने  22 साल केलवेरा आठनेर , राकेश पिता जग्गु उईके 17 साल इमली ढाना  मलाजपुर विजय पिता बब्बु उईके 26 साल  इमलीढाना मलाजपुर , रामदास पिता वासुदेव अहाके26  साल आठनेर एलोवेरा शराब  की लत छुड़ाने के उद्देश्य से पाथाखेड़ा राजा बैठक पहुंचे थे। यहां तथाकथित  बाबा और उसके साथी द्वारा जड़ी-बूटी से बनी दवा देकर उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि दवा पीने के कुछ समय बाद  युवकों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी होने लगी और वे बेहोश हो गए। इसके बाद को तत्काल चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामकिशोर झोड़ और संजय बब्बू उईके को मृत घोषित कर दिया, ढाई लोग का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार श्याम सिंह उईके ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित बयान दर्ज किए।

बताया जाता है कि राजा बैठक में तथाकथित बाबा 2 साल से शराब छुड़ाने के नाम पर दवा दे रहा है शराब की लत में शराब छुड़ाने के मामले में घायल मोहन अमरुते ने बताया कि शराब छुड़ाने को लेकर गांव में कुछ लोग पहले गए थे जिसके बाद पाथाखेड़ा राजा बैठक गाँव मे के लिए  दवाई के लिए आए हुए थे। सी एम एच ओ संजय शर्मा ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है पांच लोग घायल  है प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर कर दिया है

थाना प्रभारी एस आई दिलीप यादव ने बताया कि मृतक का पी एम करवा कर परिजनों को सौपा  गया है । परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर आरोपियों की  तलाश दबीश की जा रही है ।

Date & Time : 2026-11-18 14:42:07

Share:

Leave A Reviews

Related News