Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेंदूखेड़ा: डेलनशाह और नरवर शाह की प्रतिमाओं का होगा 19 नवंबर को भव्य अनावरण


तेंदूखेड़ा, देशबंधु। जनजातीय गौरव एवं क्रांतिवीर राजा डेलनशाह एवं राजा नरवरशाह की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण समारोह 19 नवंबर 2026 गुरुवार को तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी में दोपहर 3 बजे से होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग प्रहलाद सिंह पटेल शामिल होंगे।

वहीं नरसिंहपुर सांसद चौधरी दर्शन सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) करेंगे। इसके अलावा पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, विधायक गोटेगांव महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक तेंदूखेड़ा भैयाराम पटेल तथा तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अनुसार यह आयोजन जनजातीय गौरव और क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है एवं क्षेत्रवासियों से बडी़ संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Date & Time : 2026-11-18 13:41:31

Share:

Leave A Reviews

Related News