Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर विपक्ष ने केंद्र का किया घेराव, भाजपा ने इसे वैश्विक संकट बताया


नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर आम लोगों को मुश्किल में डालने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने इस स्थिति का बचाव करते हुए इसे एक वैश्विक संकट बताया है, जो दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहा है।

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर आम लोगों को मुश्किल में डालने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने इस स्थिति का बचाव करते हुए इसे एक वैश्विक संकट बताया है, जो दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अनुराग ढांडा ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ऑटो और ट्रक ड्राइवरों को विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

ढांडा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए ​​कहा, "ऑटो ड्राइवरों ने अब घोषणा कर दी है कि वे हड़ताल पर जाएंगे, क्योंकि सीएनजी गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। ट्रक ड्राइवरों ने पहले ही कह दिया था कि वे हड़ताल पर जाएंगे, क्योंकि डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। वे ऑटो ड्राइवरों, ट्रक ड्राइवरों और आम लोगों की चिंताओं को समझने में नाकाम रहे हैं।"

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील और भाजपा नेताओं के मेट्रो तथा सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने को लेकर कहा कि इस तरह की कवायदें महज एक राजनीतिक ड्रामा हैं।

उन्होंने कहा, "इस समय पूरा देश मुश्किल में है और लोग परेशान हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता, उनके मंत्री, और मुख्यमंत्री इस तरह का ड्रामा करके लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।

उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा नेता सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के बावजूद भारी सुरक्षा के साथ यात्रा करते हैं। वे 30-40 सुरक्षाकर्मियों के साथ मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं। मैं पूछता हूं कि ये लोग मेट्रो स्टेशन तक कैसे पहुंचे? वे कारों से आए थे, तो फिर इसका क्या मतलब है? इसके अलावा, वे मेट्रो के पूरे डिब्बों पर कब्‍जा कर लेते हैं, जिससे आम लोगों के लिए यात्रा करने की कोई जगह नहीं बचती।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी महंगाई और कमजोर होते रुपए को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश को एक मुश्किल स्थिति में धकेल दिया है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अगर किसी मुद्रा में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे तेज गिरावट देखी गई है तो वह भारतीय रुपया है।

उन्होंने आगे दावा किया कि देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और उर्वरकों की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा, "पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद की कीमतें देश के इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी एक बड़े वैश्विक आर्थिक संकट का हिस्सा है।

उन्‍होंने कहा कि यह एक वैश्विक समस्या है और पूरे विश्व के सामने एक संकट है। हमें अपनी सरकार और अपने नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। दुनिया के हर देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत में यह बढ़ोतरी सबसे कम हुई है और सबसे आखिर में हुई है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News