Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंडियन आर्मी भर्ती अलर्ट: 70 पदों के लिए जल्दी करें आवेदन, अंतिम तिथि करीब

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। लाखों युवाओं का सपना इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश की रक्षा करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम-125वां कोर्स के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन-टेक) के लिए अविवाहित पुरुषों (जिनमें भारतीय सेना के जवानों के युद्ध में हताहत हुए आश्रित भी शामिल हैं) से कुल 70 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

भारतीय सेना की ओर से जारी 70 रिक्तियों में 63 जनरल कैटेगरी के लिए और 7 केवल भारतीय सेना के युद्ध में हताहत हुए लोगों के बच्चों के लिए हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई के दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, उन्हें भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि अप्रैल 2027 से 49 हफ्ते की होगी। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, ट्रेनिंग के बाद चयनित कैंडिडेट्स की रैंक लेफ्टिनेंट की होगी और सीटीसी लगभग 17 से 18 लाख रुपए प्रति वर्ष के बीच सालाना होगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदकों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News