Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जीतू पटवारी का सीएम मोहन यादव पर तंज: कहा- '800 दिन बचे हैं, अब शिक्षा पर काम कीजिए

प्रदेश में चलेगा 'छात्रों की गूंज' अभियान

इंदौर. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य की शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक हालात को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला है. पटवारी ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के अब केवल 800 दिन बचे हैं, इसलिए उन्हें राजनीति छोड़कर जनता और छात्रों से जुड़े असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

सस्ती शिक्षा सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री: पटवारी
पत्रकार वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रदेश में सस्ती और सुलभ शिक्षा सुनिश्चित करने की जोरदार अपील की. उन्होंने कहा, "यादव जी, आपसे विनम्र प्रार्थना है कि सस्ती एजुकेशन उपलब्ध कराना आपकी जवाबदारी है. आपके पास अब केवल 800 दिन बचे हैं और इस बीच भाजपा के भीतर के लोग ही आपको धक्का मारने में लगे हैं."

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को बिना एक भी पल गंवाए शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में काम करना चाहिए, क्योंकि सत्ता और कुर्सी के ये दिन कब बीत जाएंगे, इसका पता भी नहीं चलेगा.

हर जिले में आयोजित होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम
इस दौरान जीतू पटवारी ने एक बड़े अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश के हर जिले में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए उन्होंने विशेष तौर पर यह बात जोर देकर कही कि यह कार्यक्रम किसी भी राजनीतिक दल या कांग्रेस के बैनर तले आयोजित नहीं किया जाएगा.

इस आंदोलन में सीधे तौर पर छात्रों और उनके अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा. पटवारी ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को अब जनहित के मुद्दों से डरना चाहिए और छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर विषयों पर काम करना शुरू कर देना चाहिए.

Date & Time : 2026-09-20 07:46:52

Share:

Leave A Reviews

Related News