Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर CHC में सूचना पटल पुराना, गैरहाजिर डॉक्टरों के नाम दर्ज, मरीज परेशान


मैहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में पदस्थ अमले की सही जानकारी सार्वजनिक न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आकस्मिक चिकित्सा विभाग का पुराना पटल आज भी उन डॉक्टरों के नाम दिखा रहा है जो वर्तमान में रामनगर में पदस्थ ही नहीं हैं। खबर के मुताबिक कोई अन्यत्र अस्पताल में पदस्थ है तो कोई सरकारी तौर पर उच्च डिग्री ले रहा है, लेकिन पुराने कोरम से ही काम चलाया जा रहा है।

छोटी पहल, बड़ा सुधार -

यदि संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रामनगर चाहें तो आवश्यक समस्त अमले - चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर सहित सूचना पटल को अपडेट कर व्यवस्था में चार चांद लगा सकते हैं।

वहीं बीएमओ देवराजनगर/ रामनगर और सीएमएचओ -मैहर/सतना भी चाहें तो इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सभी सामुदायिक/उप/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सूचना पटल अनिवार्य रूप से अपडेट कराने की व्यवस्था लागू कर सकते हैं।

लोक सूचना के अधिकारों की बहाली -

सूचना पटल अपडेट होने से -

- मरीजों को पता चलेगा कि कौन डॉक्टर ड्यूटी पर है।
- इमरजेंसी में सीधे संपर्क संभव होगा।
- अस्पताल में पारदर्शिता आएगी।
- लोक सूचना के अधिकार (Right to Information) की सही मायने में बहाली होगी।

नागरिकों का कहना है कि यह कोई बड़ा बजट का काम नहीं, सिर्फ इच्छाशक्ति का काम है। प्रभारी चिकित्सक, बीएमओ और सीएमएचओ यदि संयुक्त संज्ञान लें तो रामनगर अस्पताल की तस्वीर बदल सकती है।

Date & Time : 2026-11-03 14:40:04

Share:

Leave A Reviews

Related News