
चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में मैदान के बाहर का हाई-वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा पर मैच के दौरान अंपायर से बहस करने और अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने सख्त कार्रवाई की है।
ग्लव्स बदलने पर टकरार: मैच के 19वें ओवर के दौरान दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने भीषण गर्मी के कारण ग्लव्स बदलने के लिए करुण नायर को बुलाया। हालांकि, चौथे अंपायर ने खेल के नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी।
मैदान के बाहर हंगामा: नीतीश राणा, जो इस मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, अंपायर के इस फैसले से नाराज हो गए और डगआउट के पास चौथे अंपायर से बहस करने लगे।
स्टब्स का गुस्सा: अंपायर के मना करने के बाद स्टब्स अगली गेंद पर आउट हो गए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना बल्ला, हेलमेट और ग्लव्स फेंककर अपनी नाराजगी जाहिर की।
जुर्माना: नीतीश राणा पर आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन (आर्टिकल 2.3) के तहत मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
डिमेरिट अंक: जुर्माने के साथ-साथ राणा के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
मैदान पर चल रहे इस विवाद के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के आतिशी शतक (115 रन नाबाद) की बदौलत दिल्ली को 23 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 189 रनों पर सिमट गई।
Leave A Reviews