Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईरानी कप: लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजी कोच, जम्मू-कश्मीर से होगा मुकाबला


नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बंगाल की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला को आगामी ईरानी कप मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया (आरओआई) टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच यह मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बंगाल की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला को आगामी ईरानी कप मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया (आरओआई) टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच यह मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह पहली बार है जब 46 वर्षीय लक्ष्मी रतन शुक्ला को बीसीसीआई की किसी टीम के साथ कोचिंग की जिम्मेदारी मिली है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता देवाशीष मोहंती टीम के गेंदबाजी कोच होंगे, जबकि मिलाप मेवाड़ा को फील्डिंग कोच बनाया गया है।

लक्ष्मी रतन शुक्ला ने 1999 में भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले थे। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे हैं। पिछले कुछ सीजन से वह बंगाल टीम के मुख्य कोच हैं। पिछले रणजी सीजन में बंगाल की टीम सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर से हारकर बाहर हुई थी और वही टीम अंततः चैंपियन बनी थी।

रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत करेंगे, जबकि सरफराज खान को उपकप्तान बनाया गया है। रणजी ट्रॉफी का पहला खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार अपने घरेलू मैदान पर प्रतिष्ठित ईरानी कप में खेलेगी।

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप भी शामिल हैं, जो पिछले सात महीने से पीठ की चोट के कारण बाहर थे। हालांकि उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर करेगा। गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई मुकेश कुमार करेंगे, जिनका साथ मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे देंगे।

स्पिन विभाग की जिम्मेदारी मानव सुथार, हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले ऑफ स्पिनर सारांश जैन और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय संभालेंगे।

बल्लेबाजी में पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले कर्नाटक के स्मरण रविचंद्रन के अलावा सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी और आयुष दोसेजा को टीम में जगह मिली है। आर्यन जुयाल टीम के बैकअप विकेटकीपर होंगे।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-09-24 19:30:15

Share:

Leave A Reviews

Related News