Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इस सरकार में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है: पप्पू यादव


पूर्णिया, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ई20 मुद्दे, भरत तिवारी प्रकरण और झारखंड विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अपनी बात रखी।

पूर्णिया, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ई20 मुद्दे, भरत तिवारी प्रकरण और झारखंड विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अपनी बात रखी।

उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में महिलाओं के साथ बदसलूकी की आलोचना की। उनके मुताबिक, इस सरकार में महिलाओं से अत्याचार के मामलों में इजाफा हुआ है। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इन लोगों के लिए बेटी कोई मायने नहीं रखती है। ये लोग वैसे तो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसा नारा देते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मौजूदा समय में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। झारखंड आंदोलन में हिस्सा लेने वाली लड़कियों को चिन्हित करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ई-20 को लेकर सवाल खड़े किए। जिस पर पप्पू पादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इथेनॉल के संबंध में केंद्रीय कैबिनेट की ओर से फैसला लिया गया। कैबिनेट की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी करते हैं। यह सरकार देशभर के लोगों की गाड़ियों को बर्बाद करने पर आमादा हो चुकी है। हमारा सीधा-सा सवाल है कि आपने इथेनॉल लाने का फैसला किसके दबाव में किया है। ऐसा करके आप पूरे देश की जिंदगी खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके परिवार की किसी ने भी मदद नहीं की है। उनकी पत्नी की ओर से भी बयान आ चुका है। भरत तिवारी की मां भी अपने बयान में इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि हमें एक रुपए की मदद भी नहीं मिली है। पहले इस परिवार से झूठ बोला गया। इसके बाद परशुराम परिवार का मजाक बनाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, शहीद के परिवार को गाली देने का भी काम किया गया।

पप्पू यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि पहले इस परिवार की कोई मदद नहीं की गई। इसके बाद इस परिवार का मजाक बनाने की भी कोशिश की गई। भरत तिवारी के परिवार को अब तक सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News