Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जब दो सांसद होने के बावजूद भाजपा खत्म नहीं हुई तो हमारे पास तो उनसे ज्यादा सांसद हैं: राशिद अल्वी

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही है। राशिद अल्वी ने कहा कि जब दो सांसद होने के बावजूद भाजपा खत्म नहीं हुई तो हमारे पास तो उनसे ज्यादा सांसद हैं।

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही है। राशिद अल्वी ने कहा कि जब दो सांसद होने के बावजूद भाजपा खत्म नहीं हुई तो हमारे पास तो उनसे ज्यादा सांसद हैं।

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज भी कांग्रेस के पास 100 सांसद हैं। भाजपा एक समय सिर्फ दो सांसदों तक सिमट गई थी, फिर भी वह खत्म नहीं हुई। अगर दो सांसदों के बाद भी भाजपा खत्म नहीं हुई, तो 100 सांसदों के बाद कांग्रेस कैसे खत्म हो सकती है? आज भी हमारी कई राज्यों में सरकारें हैं। अमित शाह गृह मंत्री हैं। उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने दिल्ली पुलिस का जिक्र करते हुए कहा कि तुर्कमान गेट मस्जिद के आसपास बुलडोजर चलाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवान मस्जिद के अंदर जूते पहन कर गए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि आप नियमित रूप से मंदिरों में जाते हैं। भारत के मुसलमान और दुनिया भर के मुसलमान मस्जिदों को इबादत की जगह मानते हैं। जैसे मंदिर आपके लिए पूजा स्थल है, वैसे ही मस्जिद हमारे लिए इबादत की जगह है। अगर पुलिसकर्मी जूते पहनकर मस्जिद में घुसे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मैं मांग करता हूं कि तुर्कमान गेट मस्जिद में जूते पहनकर घुसने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

राशिद अल्वी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जो पूरे देश की रक्षा करने में नाकाम रही है—पहलगाम में क्या हुआ, और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? कश्मीर में जितने भी आतंकवादी हमले हुए हैं, उनके लिए कौन जिम्मेदार है? सुरक्षा सुनिश्चित करना किसकी जिम्मेदारी है? हमारे गृह मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। चोरी के मामले छोटी-मोटी बातें हैं, लेकिन देश में घुसने वाले अवैध प्रवासियों के लिए कौन जिम्मेदार है? सीमाओं को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसकी है? देश की जनता को इस पर विचार करना चाहिए। चोरी एक छोटा मुद्दा हो सकता है, लेकिन भारत की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है, और इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।

राशिद अल्वी ने मंदिरों के संबंध में कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर कहा कि मंदिर का मकसद धार्मिक और भक्ति का होता है। इसका मुख्य उद्देश्य पूजा करना है। ये धार्मिक मामले हैं। हिंदू धर्म से जुड़े मामलों में किसी और को दखल देने का अधिकार नहीं है। उदित राज भी हिंदू हैं। भाजपा के प्रवक्ता भी हिंदू हैं। क्योंकि यह हिंदू धर्म का मामला है, इसलिए फैसला उन्हीं को लेना चाहिए।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News