
भोपाल, 2 मार्च 2026। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जबलपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है। यह स्वीकृति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति के बाद जारी की गई।
इंदिरा भवन, शिवाजी नगर, भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सोशल मीडिया प्रभारियों सहित कुल 50 पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महासचिव संगठन और कोषाध्यक्ष सहित कई उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में प्रमुख रूप से संजय यादव, एड. राजेश पटेल, ऋषिकेश पटेल, जमना मरावी, सतेन्द्र गर्ग, विनीता यादव, जयंत जैन, तुलसी राम, सुरेश मांझी, मंजू मिश्रा, रघु चौधरी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुकुल खम्परिया, अमोल चौरसिया, अमित रिंकू तिवारी, दिलीप राजपूत, ब्रजेश दुबे (पंडा), लोकेश मिश्रा, रामेश्वर गिरी, फिरोज खान, संगीता सिंह और मनोज कुमार गोटिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी और अन्य दायित्वों के लिए भी नामों की घोषणा की गई है। प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी पत्र में सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियुक्ति की सूचना देने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी प्रेषित की गई है। कांग्रेस संगठन ने इसे जिला स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Leave A Reviews