
जबलपुर. बुधवार की देर रात कछपुरा ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई. हादसे में रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ.
सीएसपी एमडी नागोतिया ने बताया कि रात करीब एक बजे कछपुरा की ओर से आ रही कार अचानक बहक गई और फुटपाथ पार कर रेलिंग से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का बोनट भी टूटकर नीचे गिर गया.
इस हादसे के बाद सुबह से ब्रिज पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. संजीवनीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave A Reviews