Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'जगधात्री' में एसीपी गीता बनकर एंट्री लेंगी मोना वासु, रुद्र के मर्डर मिस्ट्री में आएंगे नए ट्विस्ट


मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। जी टीवी के पॉपुलर शो 'जगधात्री' की कहानी में अब एक नया और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। एक्ट्रेस मोना वासु शो में एसीपी गीता के किरदार में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी एंट्री ऐसे समय में हो रही है, जब जगधात्री खुद एक बड़ी मुश्किल में फंस चुकी है और उस पर रुद्र की हत्या का आरोप है।

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। जी टीवी के पॉपुलर शो 'जगधात्री' की कहानी में अब एक नया और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। एक्ट्रेस मोना वासु शो में एसीपी गीता के किरदार में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी एंट्री ऐसे समय में हो रही है, जब जगधात्री खुद एक बड़ी मुश्किल में फंस चुकी है और उस पर रुद्र की हत्या का आरोप है।

हालांकि, जगधात्री को इस बात की जानकारी नहीं है कि रुद्र जिंदा है और उसके खिलाफ साजिश रच रहा है। ऐसे में एसीपी गीता की एंट्री इस मर्डर मिस्ट्री में कई नए ट्विस्ट लेकर आने वाली है।

मोना वासु ने 'जगधात्री' का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मैं इस शो से जुड़कर बेहद एक्साइटेड हूं। यह शो आम सास-बहू ड्रामा से काफी अलग है। इसकी कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कई दिलचस्प ट्विस्ट का मजबूत मिश्रण देखने को मिलता है। शो में मेरा किरदार एसीपी गीता का है, जो मेरे पहले निभाए गए किरदारों से काफी अलग है। एसीपी गीता एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला होने के साथ-साथ एक पुलिस अधिकारी भी है। यही वजह है मेरे लिए यह रोल काफी पावरफुल और खास है।''

मोना ने आगे कहा, "मुझे हमेशा से मजबूत और पावरफुल किरदार निभाना पसंद रहा है, और एसीपी गीता का किरदार भी ऐसा ही है, जिसे निभाने में मुझे काफी मजा आ रहा है। कहानी में गीता की एंट्री का समय भी इसे और खास बनाता है। एसीपी गीता के आने से शो की कहानी में कई बदलाव होंगे और वह जगधात्री की जिंदगी में भी एक बेहद अहम भूमिका निभाएंगी।"

मोना ने कहा, ''इस समय जगधात्री को रुद्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में एसीपी गीता की एंट्री मौजूदा मिस्ट्री में एक और परत जोड़ देगी। उनके आने के बाद कहानी में कई नए राज खुलने और ट्विस्ट आने की उम्मीद है। मैं इस तरह के दिलचस्प ट्रैक का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। शो के 300 एपिसोड पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को शो का यह नया चैप्टर पसंद आएगा और एसीपी गीता की एंट्री के बाद आने वाले ट्विस्ट उन्हें बांधे रखेंगे।''

उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि एसीपी गीता के किरदार के जरिए मैं दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाऊंगी और लोग मेरी इस नई जर्नी को पसंद करेंगे।''

'जगधात्री' ने हाल ही में 300 एपिसोड पूरे किए हैं। शो की कहानी इन दिनों काफी ड्रामेटिक मोड़ पर पहुंच गई है। जगधात्री (सोनाक्षी बत्रा) को रुद्र की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रुद्र (आयुष श्रीवास्तव) असल में जिंदा है और जगधात्री के खिलाफ साजिश रच रहा है।

इसी बीच शिवाय (फरमान हैदर) जगधात्री की इच्छा के मुताबिक उससे दूर हो चुका है। ऐसे में जगधात्री इस मुश्किल दौर का सामना लगभग अकेले कर रही है। अब जब उसकी जिंदगी में मुश्किलें बढ़ती जा रहा है, उसी समय एसीपी गीता की एंट्री कहानी को एक नई दिशा देने वाली है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-09-11 17:30:09

Share:

Leave A Reviews

Related News