Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज, वायरल डायलॉग से बना गाना

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। शुक्रवार को उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज कर दिया गया। इस गाने को मेलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन ने गया है। इसके बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। गाने को प्रोड्यूस संगम वैज्ञानिक ने किया है और म्यूजिक मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने दिया है। गाने के वीडियो को पोस्ट गुरु ने डायरेक्ट किया है।

एक्टर ने अपने आइकॉनिक डायलॉग्स, पहचाने जाने वाले एक्सप्रेशंस, बेबाक अंदाज और बड़ी पर्सनैलिटी के दम पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का मतलब ही बदल दिया है। एक लाइन तो उनके वायरल अंदाज की पहचान ही बन गई है। 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' रवि किशन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और सबसे ज्यादा शेयर होने वाली लाइनों में से एक जो थी, जो कि अब वही एक पूरे गाने में बदल गई है - 'मनी फॉलोज माय ब्रदर'।

रवि किशन का कहना है कि यह गाना इस बात का सबूत पेश करता है कि लोग उनके डायलॉग और एनर्जी से जुड़ते हैं। गाने के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा, "सोशल मीडिया पर मुझे फैंस से जो प्यार मिल रहा है, वो वाकई में दिल को छू लेना वाला है। मैं अपने फैंस और महादेव का दिल से आभारी हूं और 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' उसी प्यार को वापस लौटाने का मेरा तरीका है।"

उन्होंने कहा, "लोग मुझसे जिस चीज के लिए जुड़ते हैं, मेरे डायलॉग्स, एनर्जी, मेरा लोगों के प्रति जुड़ाव और पर्सनैलिटी, सब कुछ उन्हें इस वीडियो में देखने को मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि वे इसे उसी प्यार और एक्साइटमेंट के साथ एन्जॉय करेंगे और संजो कर रखेंगे। इस बार कुछ स्पेशल पेश हो रहा है।"

टी-सीरीज और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसका आधिकारिक सॉन्ग वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-09-11 16:35:07

Share:

Leave A Reviews

Related News