Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जालंधर हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, बोले कोटली-सरकार पूरी तरह फेल

जालंधर, 30 मई (आईएएनएस)। जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे पंजाब में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस बीच पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता गुरकीरत सिंह कोटली ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और गैंगस्टर बेलगाम होते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता गुरकीरत सिंह कोटली ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत दुखद घटना है कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट की सरेआम हत्या कर दी गई। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर का बहुत बुरा हाल है। यह कोई पहला मामला नहीं है, भगवंत मान की सरकार में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर लगातार बढ़ रहा है और सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई जगहों पर इस तरह की फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है।

उन्होंने खन्ना में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी प्रसिद्ध प्रेम ढाबे और देव कलेक्शन पर खुलेआम फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है जिससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं। दिनदहाड़े वारदात होना बहुत चिंता की बात है। कोटली ने कहा कि जब तक सरकार सख्त कदम नहीं उठाती, तब तक इस तरह की घटनाएं रुकना मुश्किल है।

एलपीयू जालंधर–लुधियाना हाईवे के पास चहेरू इलाके के नजदीक कुछ अज्ञात हमलावरों ने आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही सिमरनजीत सिंह वहां से गुजरे, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News