Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जल्द लौट रहा है मास्टरशेफ इंडिया, जज रणवीर बरार ने की घोषणा

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का लोकप्रिय शो मास्टर शेफ इंडिया जल्द ही टीवी पर दस्तक देगा। इस बात की जानकारी खुद शो के जज रणवीर बरार ने मजेदार अंदाज में एक पोस्ट के जरिए दी।

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का लोकप्रिय शो मास्टर शेफ इंडिया जल्द ही टीवी पर दस्तक देगा। इस बात की जानकारी खुद शो के जज रणवीर बरार ने मजेदार अंदाज में एक पोस्ट के जरिए दी।

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर मजेदार अंदाज में फिल्म धुरंधर के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'एफए9एलए' में मजेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में तीनों गाने का स्टेप करते नजर आ रहे हैं। तीनों हाथ में रसोई का सामान लिए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने वीडियो पोस्ट कर मजेदार अंदाज में लिखा, "हमारे किलर डांस मूव्स देखकर ये मत समझिए कि हम डांस शो के जज हैं। मास्टर शेफ फिर से आ रहा है।"

बता दें कि सॉन्ग 'एफए9एलए' में अक्षय खन्ना मजेदार अंदाज में झूमते हुए पार्टी का मजा लेते नजर आ रहे हैं। अभिनेता का ये डांस स्टेप इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स इस पर वीडियो बनाकर ट्रेंड पर शामिल हो रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को किसी भारतीय ने नहीं बनाया, बल्कि बहरीन के रहने वाले रैपर 'फ्लिपराची' ने बनाया है। गाने को पहले फिल्म एनिमल के पॉपुलर सॉन्ग 'जमाल कुडू' से कंपेयर किया जा रहा था।

रैपर का असली नाम हुसम असीम है, लेकिन 'फ्लिपराची' के नाम से पॉपुलैरिटी हासिल की है। हालांकि, गाने का असली वर्जन साल 2015 में रिलीज किया गया था।

फिल्म 'धुरंधर' के साथ ये गाना भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म की बात करें, तो इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं।

मास्टर शेफ इंडिया, ऑस्ट्रेलियन मास्टर शेफ पर आधारित है। भारत में इसकी शुरुआत साल 2010 में हुई थी। इसके पहले सीजन में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार शो में जज के तौर पर नजर आए थे।

--आईएएनएस

एनएस/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News