
मुंबई. बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान जब भी कहीं कदम रखते हैं, वहां का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. मंगलवार को मुंबई के ठाणे स्थित दादोजे कोंडदेव स्टेडियम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. सलमान खान यहां टेनिस टूर्नामेंट 'प्रेसिडेंट कप 2026' का भव्य उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी उनके साथ मौजूद रहे.
भारी सुरक्षा के बाद भी बेकाबू हुई भीड़
सलमान खान की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में मौजूद फैंस इस कदर उत्साहित हो गए कि भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बावजूद एक्टर को भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया. धक्का-मुक्की और शोर-शराबे के बीच सलमान खान को उनकी कार तक ले जाने में सिक्योरिटी टीम और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारी सुरक्षा घेरे के बावजूद भीड़ सलमान के पास पहुंचने की कोशिश कर रही थी.
फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा तेज
इवेंट के साथ-साथ सलमान अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. गौरतलब है कि इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, लेकिन विवादों से बचने के लिए इसे बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया है. फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा होना अभी बाकी है. इसके अलावा, सलमान खान जल्द ही साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ एक नई अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे.
Leave A Reviews