श्रीनगर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू में 4.10 करोड़ रुपये के रेलवे नौकरी फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कया है। जम्मू पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
![]()
श्रीनगर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू में 4.10 करोड़ रुपये के रेलवे नौकरी फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कया है। जम्मू पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के बयान के अनुसार, यह फ्रॉड रेलवे में नौकरी और उत्तर रेलवे को पानी की बोतल सप्लाई का टेंडर दिलाने का झांसा देकर किया गया था। मुख्य आरोपी को मंगलवार को जम्मू में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि अब अन्य संदिग्धों की पहचान, तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस फ्रॉड को लेकर हाल ही में जम्मू के छन्नी हिम्मत थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जांच का फोकस पूरे नेटवर्क की पहचान, वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका तय करने पर है।
जांच जारी होने के कारण शामिल लोगों की पहचान गोपनीयता बनाए रखने और जांच की निष्पक्षता के लिए फिलहाल नहीं बताई जा रही है।
आरोपियों ने रेलवे बोर्ड भर्ती प्रक्रिया के जरिए नौकरी और उत्तरी रेलवे को पानी की बोतल सप्लाई के फर्जी टेंडर का झांसा देकर पीड़ितों से करीब 4.10 करोड़ रुपए ठगे।
इससे पहले भी इसी तरह के एक फ्रॉड में जम्मू क्राइम ब्रांच ने जुलाई में बारामुला के अब्दुल रजाक तंत्रे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी ने रेलवे विभाग में नौकरी का वादा कर शिकायतकर्ता से नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए पैसे लिए और फर्जी रोल नंबर स्लिप और रसीद जैसे जाली दस्तावेज देकर भरोसा दिलाया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच जम्मू कर रही है।
2025 में बडगाम जिले में एक और घोटाले में, क्राइम ब्रांच कश्मीर की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने बडगाम के बीरवाह में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में एफआईआर नंबर 08/2025 में चार्जशीट दाखिल की। आरोपी व्यक्तियों में अब्दुल हमीद शेख (बीरवाह), आदिल शाह (श्रीनगर/जेवान) और मुफ्ती गुलाम हसन कुमार (सोपोर/बीरवाह) शामिल हैं, जिन्होंने रेलवे नौकरियों के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए थे।
जांच में पता चला कि शिकायतकर्ताओं में से एक (मुफ्ती गुलाम हसन कुमार) भी फर्जी नौकरी के आदेशों के साथ अन्य पीड़ितों से पैसे वसूलने में सक्रिय रूप से शामिल था।
8 फरवरी 2025 को सीबीआई ने भी एक रिश्वतखोरी मामले में एफआईआर दर्ज कर कोंकण रेलवे के चीफ इंजीनियर सुमित खजूरिया को बुक किया था। चीफ इंजीनियर जम्मू-कश्मीर में रणनीतिक यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट से जुड़े थे।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम
Leave A Reviews