Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जम्मू-कश्मीरः नेहरू मार्केट में लगी आग की जांच के लिए उपराज्यपाल ने गठित की समिति


श्रीनगर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दीपावली की रात 8 नवंबर को जम्मू के नेहरू मार्केट के वेयरहाउस में लगी आग की घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया है।

श्रीनगर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दीपावली की रात 8 नवंबर को जम्मू के नेहरू मार्केट के वेयरहाउस में लगी आग की घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया है।

इस समिति में जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तेजिंदर सिंह और जम्मू के संभागीय आयुक्त विकास कुंडल शामिल हैं। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी तरह की चूक या लापरवाही की जांच करे, जिम्मेदारी तय करे और 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे।

बता दें कि रविवार रात 9:15 बजे जम्मू के नेहरू मार्केट की एक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आस-पास की अन्य दुकानों तक फैल गई। आग पर काबू पाने और इसे आसपास की दुकानों या प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग ने तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। हालांकि, आग से प्रभावित लोगों का आरोप है कि फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की ओर से कार्रवाई में देरी हुई।

नेहरू मार्केट शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक है। यह जगह अनाज, जरूरी सामान और रोजमर्रा की अन्य चीजों के थोक व्यापार के लिए जानी जाती है। यह बाजार 1950 के दशक से ही व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं की सेवा कर रहा है और शहर की व्यावसायिक व आर्थिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है। आग लगने से व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ है।

इसके पहले 9 नवंबर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 'एक्स' पर लिखा था, "जम्मू के वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने रविवार रात स्थिति का जायजा लिया और आज वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। मैंने उन्हें निर्देश दिया है कि वे प्रभावित लोगों को तुरंत और पूरी मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस कठिन समय में, मेरी गहरी संवेदनाएं कारोबारी समुदाय और व्यापारियों के साथ हैं।"

जम्मू विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने वेयरहाउस का दौरा किया। उन्होंने लिखा, "जम्मू के नेहरू मार्केट स्थित 'वेयरहाउस' का दौरा किया, जो भीषण आग की चपेट में आ गया था। वहां प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।"

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र प्रसाद ने भी आग से प्रभावित वेयरहाउस इलाके का दौरा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जम्मू शहर के आग से प्रभावित वेयरहाउस इलाके का दौरा किया। जल चुकी दुकानों का मुआयना किया और वेयरहाउस एसोसिएशन के सदस्यों से बातचीत की, जिनका नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता कर रहे थे।"

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Date & Time : 2026-11-11 13:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News