Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राम मंदिर आंदोलन और कोठारी बंधुओं के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा: आनंद दुबे

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में राम मंदिर आंदोलन, सोनिया गांधी की किताब और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई गोलीबारी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे के बयान पर सवाल उठाए। साथ ही सोनिया गांधी की किताब और ओवैसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर भी प्रतिक्रिया दी।

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि उनके बयान से मुलायम सिंह यादव के उस पुराने बयान की याद ताजा हो गई, जिसमें उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाने की बात कही थी। क्या अपने ही देश के निर्दोष लोगों पर गोली चलाना कभी जरूरी हो सकता है? उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवक अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने कोठारी बंधुओं के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब पर टिप्पणी करते हुए आनंद दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक परिवार को समर्पित की है। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह किताब देश या कांग्रेस पार्टी को समर्पित की जाती, तो ज्यादा लोग इसे पढ़ते और इस पर चर्चा करते।

दुबे ने किताब में बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने उस घटना के दौरान भावुक होने की बात कही है, लेकिन 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया का उल्लेख क्यों नहीं किया गया?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर आनंद दुबे ने कहा कि यदि कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, तो उसे चुनाव में बहुमत हासिल करना होगा। उन्होंने ओवैसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही। अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Date & Time : 2026-11-11 13:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News