Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जापोरिजिया में रूस का खौफनाक हमला, मानवीय सहायता केंद्र पर बमबारी में 18 की मौत


कीव, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया क‍ि यूक्रेन के जापोरिजिया के कोमिशुवाखा गांव में रूस ने मानवीय सहायता केंद्र पर भीषण बमबारी की। इस हमले में एक स्कूल को निशाना बनाया गया जहां लोगों को मदद बांटी जा रही थी। हमले में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हैं।

कीव, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया क‍ि यूक्रेन के जापोरिजिया के कोमिशुवाखा गांव में रूस ने मानवीय सहायता केंद्र पर भीषण बमबारी की। इस हमले में एक स्कूल को निशाना बनाया गया जहां लोगों को मदद बांटी जा रही थी। हमले में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्‍ट पर हमले की जानकारी साझा की।

जेलेंस्की ने पोस्‍ट में लिखा, ''रूस ने जापोरिजिया ओब्लास्ट के कोमिशुवाखा गांव पर बेहद भयानक हमला किया। सुबह से ही गांव पर कई हवाई हमले किए गए थे। बम उस स्कूल पर गिराए गए, जिसका इस्तेमाल लोगों की मदद के लिए किया जा रहा था। वहीं लोगों को मानवीय सहायता बांटी जा रही थी।''

जेलेंस्की ने कहा क‍ि पहले बम हमले के बाद रूस ने फिर से हमला किया और इस बार नौ और बम गिराए गए। खास तौर पर उस शरणस्थल (शेल्टर) को निशाना बनाया गया, जहां लोग मौजूद थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, दुख की बात है कि 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। स्थिति बहुत कठिन है। सेना, बचावकर्मी और विशेष सेवाएं लगातार काम कर रही हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि रूस को यह बात पता न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोमिशुवाखा में रहने वाले लोगों को हर हफ्ते मानवीय सहायता मिलती थी। यह एक और सबूत है कि रूस किसी भी तरह के तनाव कम करने, शांति की दिशा में कदम बढ़ाने या वास्तविक न्याय की इच्छा नहीं रखता।

जेलेंस्की ने कहा क‍ि ओलेश्की में हुए मानवीय अभियान के बाद एक ऐसा मौका आया था, जब आगे के कदम यह दिखा सकते थे कि शांति संभव है। लेकिन ऐसी हत्याओं के जरिए रूस बिल्कुल उल्टा संदेश दे रहा है। रूस और ज्यादा मौतों और हिंसा पर भरोसा कर रहा है। इसका जवाब जरूरी है और यह जवाब पूरी दुनिया को देना होगा। मजबूत और सख्त जवाब। रूस को जवाब, और यूक्रेन के लिए समर्थन। हमें लोगों की जान की रक्षा करनी होगी। मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Date & Time : 2026-11-02 23:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News