Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जर्मनी: धमाके के बाद ऑग्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध सामान


बर्लिन, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के ऑग्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर सुबह जोरदार धमाका हुआ जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को संदिग्ध सामान मिला। जिसके बाद ट्रेन सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया।

बर्लिन, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के ऑग्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर सुबह जोरदार धमाका हुआ जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को संदिग्ध सामान मिला। जिसके बाद ट्रेन सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया।

मीडिया आउटलेट 'ऑग्सबर्ग अल्गेमाइने' ने स्वाबिया नॉर्थ पुलिस हेडक्वार्टर के प्रेस ऑफिस के हवाले से बताया कि तड़के 3:15 बजे एक बिल्डिंग के रास्ते में किसी अज्ञात चीज में धमाका हुआ। लोगों ने बताया कि धमाके वाली जगह स्टेशन के दूसरी तरफ, बानहोफस्ट्रासे (रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क) पर है।

पुलिस ने संदिग्ध सामान को लेकर जानकारी साझा नहीं की। मीडिया के मुताबिक स्टेशन पर मिली संदिग्ध चीज हैंड ग्रेनेड हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, धमाके से दो युवाओं (17 और 18 साल) को अकॉस्टिक ट्रॉमा (कान पर तेज आवाज के असर) की वजह से मामूली चोट आई। पुलिस के मुताबिक धमाके की वजह से पास की इमारत की खिड़कियां टूट गई थीं।

पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच जारी रहने के कारण स्टेशन के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस को फिर एक संदिग्ध सामान मिला। राज्य आपराधिक पुलिस कार्यालय (एलकेए) की टीम बम डिफ्यूजल रोबोट के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे इस घटना पर कार्रवाई शुरू की थी।

सघन तलाशी अभियान के बाद रेल सेवा को शुरू कर दिया गया। हालांकि रेलवे स्ट्रीट ( रेलवे स्टेशन की ओर आने वाली सड़क) के कुछ हिस्सों को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमाके वाली जगह के करीब ही तुर्की ज्वैलर की दुकान थी। कुछ ट्रेनें रद्द भी की गई हैं तो कुछ के समय में परिवर्तन किया गया है।

ऑग्सबर्ग, म्यूनिख से लगभग 55 किलोमीटर (35 मील) पश्चिम में स्थित एक क्षेत्रीय परिवहन केंद्र है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News