Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'


मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा कैमरे और फिल्मों के बीच बीता है लेकिन जब बात घर-परिवार की आती है तो उनका अंदाज काफी अलग नजर आता है। टीवी के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' में अमिताभ अक्सर अपने जीवन से जुड़े किस्से साझा करते हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताईं।

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा कैमरे और फिल्मों के बीच बीता है लेकिन जब बात घर-परिवार की आती है तो उनका अंदाज काफी अलग नजर आता है। टीवी के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' में अमिताभ अक्सर अपने जीवन से जुड़े किस्से साझा करते हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताईं।

दरअसल, शो के दौरान कंटेस्टेंट प्रीति राज ने अमिताभ बच्चन से एक निजी सवाल किया। उन्होंने अमिताभ से पूछा कि जब वह देर रात घर पहुंचते हैं तो क्या उनकी पत्नी जया बच्चन उन्हें डांटती हैं। सवाल सुनकर अमिताभ ने मुस्कुराते हुए कहा, ''मुझे पहले से ही पता होता है कि देर से घर पहुंचने पर क्या हो सकता है। इसलिए मैं डांट से बचने के लिए पहले ही अपनी तरफ से तैयारी कर लेता हूं।''

अमिताभ ने कहा, ''मैं सुबह उठते ही फैमिली ग्रुप में मैसेज भेज देता हूं कि मेरी शूटिंग कहां है और मुझे घर पहुंचने में देर हो सकती है। मैं पहले ही हाथ जोड़कर नमस्कार कर देता हूं और कहता हूं- ''आज हमारी शूटिंग इधर-उधर है, तो आज देर से आऊंगा, खाने-वाने का इंतजार मत करना।''

इस पर कंटेस्टेंट सवाल करते हुए कहती है- 'लेकिन अगर आप बिना बताए देर से घर पहुंच जाएं तो क्या होता है?' इस पर अमिताभ जवाब देते हुए कहते हैं, ''ऐसी स्थिति में जया मुझसे सवाल करती हैं कि 'कहां थे आप? आपने बताया नहीं। यह कोई वक्त है आने का?' अगर मुझे बहुत ज्यादा देर हो जाती है तो जया खुद खाना खा लेती हैं और सोने चली जाती हैं।''

बातचीत के दौरान जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि अगर घर में काम करने वाला स्टाफ मौजूद न हो तो क्या वह खुद घर के काम संभालते हैं। इस पर बिग बी ने कहा, ''घर में चाहे चार लोग काम करते हों, आठ या दस लोग, अगर स्टाफ घर पर नहीं होता तो मैं खुद सारा काम संभाल लेता हूं। मैं घर की साफ-सफाई कर लेता हूं। मुझे खाना बनाना नहीं आता। ऐसे में अगर घर में खाना बनाने वाला कोई नहीं होता तो मैं कभी बाहर से खाना मंगा लेता हूं और कभी जया से खाना बनाने के लिए कह देता हूं।''

जया से खाना बनवाने को लेकर अमिताभ ने एक और प्यारा किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, ''जब मैं जया से खाना बनाने के लिए कहता हूं तो वह काफी उत्साहित हो जाती हैं। वह मेरे लिए अलग-अलग तरह के पकवान बनाती हैं और खाना खिलाने के बाद मुझसे पूछती हैं कि मुझे खाना कैसा लगा। मुझे जया के हाथ का बना खाना बहुत पसंद है।''

इसी बातचीत में अमिताभ ने जया के हाथ से बनी एक खास डिश का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने खीर खाना छोड़ दिया है लेकिन हाल ही में जया ने उनके लिए आम की खीर बनाई थी। इसके बाद अमिताभ ने कैमरे के सामने ही जया के लिए प्यार भरे अंदाज में कहा, ''इस आम की खीर के लिए आपका धन्यवाद जया।''

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होता है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News