Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड : धनबाद में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


धनबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में कार सवार युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम चौहान और कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, खून से सने कपड़े और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं।

धनबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में कार सवार युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम चौहान और कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, खून से सने कपड़े और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को कतरास थाना क्षेत्र के सोरीटांड़ इलाके में जयराम मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पहले उन पर हमला किया और फिर पत्थर से उनका सिर और चेहरा कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जबकि उनकी कार घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली थी। 23 जुलाई की शाम पुलिस को सोरीटांड़ के समीप कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनास्थल से करीब 30 गज की दूरी पर मृतक की कार बरामद हुई। बाद में शव की पहचान जयराम मांझी के रूप में की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए धनबाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुरागों और अन्य जानकारियों के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान प्रेम चौहान और कुंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना लोहे का पाइप, खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के खून से सने कपड़े भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

आरोपियों से हत्या के कारण, वारदात की पूरी साजिश और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में भी पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसके

Share:

Leave A Reviews

Related News