Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड में रुक नहीं रहा आशिकों का 'ड्रामा', अब गिरिडीह में प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

गिरिडीह/रांची, 18 मई (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल टावर अब इश्क, जिद और भावनात्मक ड्रामे के नए ‘हाई-वोल्टेज मंच’ बनते जा रहे हैं। सोमवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में फिल्म शोले के वीरू वाले स्टाइल में एक और हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार सुबह गांव का युवक संजय रजक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

ऊपर पहुंचते ही उसने ऐलान कर दिया कि जब तक उसकी शादी प्रेमिका से नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक को इतनी ऊंचाई पर बैठे देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया और देखते ही देखते टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की संवेदनशीलता और अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए सघन अभियान शुरू किया। नीचे खड़ी पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को लगातार समझाने-बुझाने और नीचे आने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन युवक ऊपर से ही तुरंत शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा।

गौरतलब है कि ठीक एक दिन पहले, रविवार को धनबाद के गोमो में एक प्रेमिका अपने गिरफ्तार प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी थी, जबकि शनिवार को गिरिडीह के ही निमियाघाट में एक अन्य शादीशुदा युवक सात घंटे तक टावर पर डटा रहा था। पंद्रह दिनों के भीतर राज्य में यह चौथी घटना है, जिसकी वजह से पुलिस-प्रशासन को हलकान होना पड़ा है।

घंटों की भारी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद बेंगाबाद पुलिस ने स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और उसे थाने ले आई है, जहां उसके परिजनों को बुलाकर आगे की काउंसलिंग की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News