Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बनने पर बोले विनीत कुमार सिंह, 'हर तारीफ कमाई हुई है'

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कामयाबी रातोंरात मिलती हुई दिखाई देती है, लेकिन उसके पीछे सालों की मेहनत, इंतजार और संघर्ष छिपा होता है। कई कलाकार ऐसे होते हैं, जो बिना शोर किए लगातार काम करते रहते हैं और एक दिन उनकी मेहनत रंग लाती है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं विनीत कुमार सिंह, जिन्होंने अपनी लगन और दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई।

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कामयाबी रातोंरात मिलती हुई दिखाई देती है, लेकिन उसके पीछे सालों की मेहनत, इंतजार और संघर्ष छिपा होता है। कई कलाकार ऐसे होते हैं, जो बिना शोर किए लगातार काम करते रहते हैं और एक दिन उनकी मेहनत रंग लाती है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं विनीत कुमार सिंह, जिन्होंने अपनी लगन और दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई।

हाल ही में उन्हें जी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है, जिसने उनके करियर में एक नया मुकाम जोड़ दिया है।

विनीत कुमार सिंह को यह सम्मान पीरियड फिल्म 'छावा' में उनके दमदार अभिनय के लिए दिया गया। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया, जिसमें भावनाओं की गहराई साफ नजर आई। समीक्षकों ने उनकी तारीफ की और माना कि फिल्म की सफलता में उनके किरदार का बड़ा योगदान रहा। उनकी परफॉर्मेंस फिल्म के सबसे प्रभावशाली पहलुओं में से एक मानी गई।

अवॉर्ड मिलने के बाद विनीत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। यह ट्रॉफी मुझे उन सालों की याद दिलाती है, जब मैं लगातार मेहनत कर रहा था, मौके का इंतजार कर रहा था और कभी हार नहीं मानी थी। 'छावा' जैसी मजबूत कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं फिल्म की पूरी टीम का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे इतना महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका दिया।''

विनीत ने कहा, ''मैं ऐसी जगह से आता हूं, जहां सफलता आसानी से नहीं मिलती, इसलिए मुझे मिलने वाली हर तारीफ और सम्मान कमाया हुआ है। मेरे लिए यह अवॉर्ड सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे संघर्ष का प्रमाण है। मैं आगे भी ईमानदारी से काम करता रहूंगा और हर भूमिका में अपना सर्वश्रेष्ठ देता रहूंगा।''

विनीत कुमार सिंह ने कहा, ''मैंने समय-समय पर ऐसे रोल चुने हैं, जो मजबूत और अर्थपूर्ण होते हैं। चाहे इंडिपेंडेंट सिनेमा हो या मुख्यधारा की फिल्में, मैंने हर जगह अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है।''

विनीत कुमार सिंह आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। अलग-अलग शैली की फिल्मों और वेब सीरीज में वह काम कर रहे हैं। इनमें से एक है 'हैलो बच्चों', जो 6 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News