Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही आज विकास पर सवाल उठा रहे', ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना


लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही अखिलेश यादव आज काशी के विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही अखिलेश यादव आज काशी के विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने मथुरा, अयोध्या और काशी में मंदिर दर्शन नहीं करने को लेकर भी सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर उन्हें किस बात का डर है? राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने कार्यकाल का काशी याद करना चाहिए, तब उन्हें समझ आएगा कि पीएम मोदी-सीएम योगी राज में काशी में कितना विकास हुआ है।

अखिलेश के काशी में मेट्रो चलाने के दावे पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि बेहयाई की भी हद होती है। उन्होंने कहा कि एनडीए के शासन में विकास की गंगा बह रही है। सपा सरकार बनने के अखिलेश के दावों पर उन्होंने कहा कि न नौ मन गेहूं होगा, न राधे गवने जाएंगी।

राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते अखिलेश जालीदार टोपी पहनकर 'अली-अली' करते थे, लेकिन अब त्रिशूल और चक्र धारण कर 'बजरंगबली' का नाम लेते हैं। वो पहले बताएं कि वह मथुरा क्यों नहीं गए? वो कहते हैं कि राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं, तो दर्शन करने में क्या परेशानी है? अखिलेश अयोध्या जाते हैं, लेकिन हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन नहीं करते। वाराणसी जाने के बावजूद उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन नहीं किए।

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को डर था कि अगर वो मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-03 20:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News