Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

‘जिसने भी पाप किया है, उसे सजा अवश्य मिलेगी,' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले कन्हैयालाल मित्तल


रायपुर, 17 जून (आईएएनएस)। भजन गायक कन्हैयालाल मित्तल ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के चढ़ावे विवाद पर सरकार की ओर से एसआईटी जांच के आदेश दिए जाने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसने भी चोरी करने का पाप किया, उसे जरूर सजा मिलेगी।

रायपुर, 17 जून (आईएएनएस)। भजन गायक कन्हैयालाल मित्तल ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के चढ़ावे विवाद पर सरकार की ओर से एसआईटी जांच के आदेश दिए जाने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसने भी चोरी करने का पाप किया, उसे जरूर सजा मिलेगी।

एक निजी समारोह के लिए रायपुर पहुंचे भजन गायक कन्हैयालाल मित्तल ने कहा कि जिसने भी पाप किया है, उसे सजा अवश्य मिलेगी। राम मंदिर मामले में एसआईटी का गठन हो गया, जो सराहनीय है। देश के किसी भी मंदिर के मामले में इतनी तेजी पहले नहीं देखी गई। योगी और मोदी दोनों सरकारें इस पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। मंदिर में ऐसा करना पूरी तरह गलत है। जो भी दोषी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कथावाचक रामभद्राचार्य के एक बयान का समर्थन करते हुए गायक कन्हैयालाल मित्तल ने कहा कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के सुझाव से मैं सहमत हूं।

उन्होंने कहा कि इतिहास को सही करना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज भी हमारे देश को मुगलों की नजर से देखा जाता है। यह देश औरंगजेब, बाबर, या अकबर का नहीं, बल्कि पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप का है, इसलिए अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करना गलत नहीं होगा।

उन्होंने लव जिहाद पर चिंता जताते हुए कहा कि लव जिहाद सनातनियों के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। हमें इस पर गंभीर से ध्यान देना चाहिए। हमारी बेटियों को दुर्गा और काली बनना चाहिए, कभी बुर्का पहनने वाली नहीं। परिवारों को भी इस दिशा में सतर्क रहना होगा।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून पर उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि छत्तीसगढ़ एक सनातनी सरकार है। मैं गुजारिश करता हूं कि जल्द से जल्द सख्त कानून बनाया जाए। धर्मांतरण दीमक की तरह हमारे सनातन समाज को खोखला कर रहा है। दुनिया में मात्र दो ही देश ऐसे हैं जहां सनातियों का शासन है। अगर दो सनातनी भी नहीं बचे तो हिंदू कहां जाएंगे? आज दुनिया में लगभग 250 करोड़ ईसाई हैं, जबकि हिंदू मात्र 100 करोड़ के आसपास हैं, इसलिए हमें अपने धर्म को समझना और बच्चों को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। यह हमारे भविष्य की लड़ाई है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News