Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जीत में भी मिलती है सीख, इस मैच से हमने कुछ सबक लिए: सूर्यकुमार यादव

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में 17 रन से जीत हासिल की। भारत ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 176/7 के स्कोर तक पहुंची। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि जीत में भी सीख मिलती है और टीम ने इस मैच से कुछ चीजें सीखी हैं।

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में 17 रन से जीत हासिल की। भारत ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 176/7 के स्कोर तक पहुंची। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि जीत में भी सीख मिलती है और टीम ने इस मैच से कुछ चीजें सीखी हैं।

जीत के बाद कप्तान ने कहा, "जाहिर है कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमने 190 रन (193 रन) बनाए और जब गेंदबाजी करने उतरे तो थोड़ी ओस थी, जिससे गेंदबाजों के लिए थोड़ी चुनौती थी, लेकिन कुल मिलाकर दिन के अंत में हम बहुत खुश हैं।"

भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उन्होंने कहा, "अगले दिन भी हम इसी तरह की स्थिति में हो सकते हैं। शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन सभी बल्लेबाजों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि उनकी जिम्मेदारी क्या है और मिडिल ओवर्स में विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है। इसके बाद हमारे पास हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को अच्छी तरह खत्म कर सकते हैं। ऐसा नहीं कह सकते कि सब कुछ परफेक्ट था। जीत में भी सीख मिलती है और हमने कुछ चीजें सीखी हैं। गुरुवार को आराम का दिन है, फिर बैठकर उन बातों पर चर्चा करेंगे।"

शिवम दुबे ने इस मुकाबले में 31 गेंदों का सामना करते हुए 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाए। कप्तान ने उनकी तारीफ में कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में उन्होंने शानदार पारी खेली थी। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में उन्होंने जिस तरह मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी की, उससे सभी पर से दबाव हट गया। इस विकेट पर 190 तक पहुंचना वाकई बहुत अच्छा स्कोर था।"

इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। प्लेइंग इलेवन में मौजूद इतने विकल्प को लेकर खुशी जताते हुए कप्तान ने कहा, "मिडिल ओवर्स में मेरे पास कितने विकल्प हैं, अभिषेक शर्मा फिर हार्दिक, शिवम दुबे। विकेट की मांग के हिसाब से ये सभी कुछ ओवर डाल सकते हैं।"

इस मैच में सूर्या ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके शामिल थे। कप्तान ने अपनी इस पारी पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं। लगभग हर बल्लेबाज योगदान दे रहा है। यही मैं चाहता हूं। हमारी पारी में छोटी-छोटी साझेदारियां होती रहें। जब मैच थोड़ा टाइट होता है, तब एक-दो खिलाड़ियों का बड़ा दिन हो सकता है, लेकिन अच्छे स्कोर के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News