Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टी20 वर्ल्ड कप: बल्ले के बाद गेंद से चमके शिवम दुबे, भारत ने लगाया 'जीत का चौका'

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने जीत के चौके के साथ ग्रुप-ए के मुकाबलों का समापन किया है। टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 17 रन से जीत दर्ज की। 66 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल करने वाले शिवम दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने जीत के चौके के साथ ग्रुप-ए के मुकाबलों का समापन किया है। टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 17 रन से जीत दर्ज की। 66 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल करने वाले शिवम दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। मेजबान टीम तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने टीम को संभाला। उन्होंने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 30 रन की साझेदारी की।

तिलक 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्या ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 41 रन जुटाकर टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्या टीम के खाते में 34 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे। यहां से शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दुबे 31 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक पंड्या ने 21 गेंदों में 30 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, काइल क्लेन ने 1 सफलता प्राप्त की।

इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस टीम को माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 35 रन जोड़े। ओ'डॉड 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि लेविट ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

नीदरलैंड की टीम 51 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कॉलिन एकरमैन ने बास डे लीडे (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 94 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 13वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर वरुण चक्रवर्ती ने एकरमैन (23) और आर्यन दत्त (0) का विकेट लेकर मेहमान टीम की रफ्तार थाम दी।

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस टीम ने 125 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जहां से नूह क्रोस (नाबाद 25) ने जैक लाइन-कैसेट (26) के साथ सातवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 47 रन जुटाकर हार के अंतर को कम कर दिया। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, शिवम दुबे ने 3 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News