Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'जो भारत के साथ साझेदारी करेगा, वह आगे बढ़ेगा', मनीला में भारतीय समुदाय ने की पीएम मोदी की तारीफ


मनीला, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनीला यात्रा को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की पहचान और सम्मान बढ़ा है। जो देश भारत के साथ साझेदारी करेंगे, वे भी विकास करेंगे।

मनीला, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनीला यात्रा को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की पहचान और सम्मान बढ़ा है। जो देश भारत के साथ साझेदारी करेंगे, वे भी विकास करेंगे।

एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हर कोई उन्हें जानता है। जो काम वे कर रहे हैं, वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है और इसका फायदा देश के लोगों के साथ-साथ दूसरे देशों को भी मिलेगा। जो भी भारत के साथ साझेदारी करेगा, वह भी आगे बढ़ेगा।"

भारतीय समुदाय के सदस्य लछमन दसवानी ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा, "अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में वे सबसे बेहतर रहे हैं। मैंने किसी और नेता को नहीं देखा, जिसने पूरी निष्ठा के साथ खुद को देश और दुनिया की सेवा के लिए समर्पित किया हो।"

उन्होंने इस यात्रा के परिणामों को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा क‍ि इस मुलाकात के नतीजे बहुत महत्वपूर्ण होंगे। सभी एशियाई और आसियान देश मिलकर आपसी सहयोग बढ़ाएंगे और इससे सभी की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

व्यवसायी टीकम चेलानी ने कहा कि पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद फिलीपींस में भारतीयों की पहचान और सम्मान में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, "यहां मनीला में हम सभी बहुत उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने दुनिया के मंच पर भारत की स्थिति को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाया है। हम भारत से दूर रहते हैं, लेकिन जब से उन्होंने पद संभाला है, यहां भारतीयों की अहमियत बढ़ी है और वैश्विक स्तर पर भारत को ज्यादा पहचान मिली है।"

व्यापारिक संबंधों में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए चेलानी ने कहा, "पहले फिलीपींस में भारत के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब भारत के साथ व्यापार और कारोबारी गतिविधियां बढ़ी हैं। इसी वजह से कई भारतीय यहां कारोबार के लिए आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हालात और बेहतर होंगे।"

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दो दिन की यात्रा पर मनीला पहुंचे हैं। वह यहां 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे। वर्ष 2026 में फिलीपींस आसियान का अध्यक्ष देश है और उसी की मेजबानी में सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं।

मनीला हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पीएम मोदी का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Date & Time : 2026-11-16 19:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News