Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जो जुड़ता है उसको भाजपा रोकती नहीं और जो टूटता है उसे टोकती नहीं: मुख्तार अब्बास नकवी


नई दिल्‍ली, 18 जून (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा दौरे, विपक्षी सांसदों के भाजपा में शामिल होने के दावों और धार्मिक रीति-रिवाजों पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्‍ली, 18 जून (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा दौरे, विपक्षी सांसदों के भाजपा में शामिल होने के दावों और धार्मिक रीति-रिवाजों पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोटा दौरे पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "मैंने कोटा में भी वही चीज देखी। वहां लाइट-एंड-साउंड शो हो रहा था और प्रजेंटेशन के दौरान मैंने देखा कि वहां इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी जैसी चीजें थीं। 'जेन जी' के लिए हीरो बनने की इस चाहत और सोच के पीछे सिर्फ एक ही वजह है, अभी कॉकरोच और कांग्रेस के बीच इस बात की होड़ मची है कि कौन खुद को देश का सबसे बड़ा क्रांतिकारी साबित कर सकता है। इस मुकाबले में लाइट-एंड-साउंड शो दिखाई पड़ेगा और मनोरंजन की महफिल दिखाई देंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जिन लोगों ने उनके प्रभाव और कद को कम करने की कोशिश की, वे खुद ही धूल में मिल गए। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि जो तूफानों के बीच भी आगे बढ़ते रहते हैं, वही दुनिया बदलते हैं। संकट और कंटक के दौर में भारत ने खुद को मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था के साथ-साथ स्‍थायी और योग्‍य सरकार के नजरिया को दुनिया के सामने रखा है। इस बात को पूरी दुनिया भारत के नेतृत्‍व स्‍वीकार कर रहा है।

टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) पार्टी में फूट और टूट के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में बगावत के सुर उठने की आशंका पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जोड़ने वाली पार्टी है, न कि तोड़ने वाली। जो जुड़ता है उसको रोकती नहीं और जो टूटता है उसको टोकती नहीं। इसके अलावा, किस पार्टी में क्‍या उठापटक हो रही है, यह सब उनकी अपनी समस्‍या है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की योगा पर की गई टिप्पणियों को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि योगा सेहत के खजाने की सुनहरी चाबी है। योगा पर जो सांप्रदायिक बयानबाजी कर रहे हैं, वह नहीं चाहते कि देश में शांति और नागरिक स्‍वस्‍थ रहें। योगा हजारों साल पुरानी देश की धरोहर है। पीएम मोदी ने योगा को हर घर में पहुंचने के लिए कदम उठाया है। इसी का परिणाम है कि योगा हर व्‍यक्ति के साथ जुड़ चुका है।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News