Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे पर कर्नाटक की राज्यपाल ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का भरोसा


बेंगलुरु, 31 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हुए दुखद हेलीकॉप्टर हादसे पर कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कर्नाटक के पांच तीर्थयात्रियों और एक पायलट की जान चली गई।

बेंगलुरु, 31 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हुए दुखद हेलीकॉप्टर हादसे पर कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कर्नाटक के पांच तीर्थयात्रियों और एक पायलट की जान चली गई।

राज्यपाल ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “जोशीमठ के पास हुए इस दुखद हेलीकॉप्टर हादसे से मुझे गहरा आघात लगा है, जिसमें छह लोगों की जान चली गई। इस हादसे में हुई जान-माल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। मैं सीसीबी इंस्पेक्टर अरुण सालंके, प्रताप बी. निंगराजू, कैप्टन हिमांशु सभरवाल, एचएस नटराजू, सुधीर के. और शंकरगौड़ा वीबी की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।”

उन्‍होंने कहा, “इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। अपनों का अचानक बिछड़ जाना एक ऐसी त्रासदी है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती, और इतने गहरे दुख के समय में शब्द भी सांत्वना देने के लिए नाकाफी हैं।”

उन्‍होंने आगे कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति दें। इस कठिन समय में कर्नाटक के लोग पीड़ित परिवारों के साथ एकजुट होकर खड़े हैं और उनके दुख में शामिल हैं।”

राज्यपाल कार्यालय संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग मिल सके। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि दिवंगत तीर्थयात्रियों के पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक कर्नाटक वापस लाए जा सकें।

इससे पहले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 30 अक्टूबर को बताया कि जोशीमठ के पास हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे की प्रारंभिक और नियामकीय जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम देहरादून भेजी गई है।

मंत्रालय के अनुसार, ट्रांसभारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर चाई गांव के पास वन क्षेत्र में गिर गया।

मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड से उड़ान भरी थी और वह देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड जा रहा था। हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल पर मलबा मिल गया है और खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए थे।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-31 21:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News