Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन


नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को नमन किया है।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को नमन किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट लिखा कि काकोरी ट्रेन एक्शन स्वतंत्रता संग्राम का वह अविस्मरणीय अध्याय है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति को नई ऊर्जा दी। चंद्रशेखर आजाद जी और राम प्रसाद बिस्मिल जी के नेतृत्व में वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से इस एक्शन के माध्यम से ब्रिटिश शासन को यह बता दिया कि इस देश के संसाधनों पर देशवासियों का ही अधिकार है। देश काकोरी ट्रेन एक्शन के सभी अमर क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर सपूतों शत-शत नमन करता हूं! इस ऐतिहासिक घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई गति और ऊर्जा प्रदान करते हुए जन-जन को देश की स्वतंत्रता के लिए जागृत किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए मर-मिटने वाले अमर बलिदानियों की गौरव गाथा सदैव भावी पीढ़ियों को गौरवान्वित करती रहेगी। भारत माता की जय!"

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपल गुप्ता ने लिखा, "काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को कोटिशः नमन। इस ऐतिहासिक घटना ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संचार किया था। अमर क्रांतिवीरों का राष्ट्रप्रेम हम सभी को सदैव देश की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिखा, "काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक वर्षगांठ पर मां भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर क्रांतिकारियों को कोटि-कोटि नमन। स्वतंत्रता संग्राम की इस साहसिक गाथा से जागृत राष्ट्रीय स्वाभिमान की अलख सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती रहेगी।"

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने लिखा, "काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक घटना में अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय देने वाले अमर क्रांतिकारियों को विनम्र नमन। मां भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग और बलिदान राष्ट्र के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।"

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लिखा, "स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में साहस और पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाले ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की वर्षगांठ पर सभी अमर क्रांतिकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि।"

दिल्ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, "काकोरी रेल एक्शन दिवस पर सभी अमर क्रांतिकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि। 9 अगस्त 1925 को काकोरी में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ साहसिक कार्रवाई कर स्वतंत्रता संग्राम में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों का त्याग और बलिदान देश की आजादी की नींव को मजबूत करने वाला था।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News