Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कांगो में संघर्ष के बीच अस्पताल में फंसी डब्‍ल्‍यूएचओ की टीम, इबोला से निपटने के प्रयास भी प्रभावित


जिनेवा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के इतुरी क्षेत्र में भारी लड़ाई के बीच डब्‍ल्‍यूएचओ के कर्मचारी और उनके सहयोगी पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से एक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में अपनी जान बचाने के लिए शरण लिए हुए हैं।

जिनेवा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के इतुरी क्षेत्र में भारी लड़ाई के बीच डब्‍ल्‍यूएचओ के कर्मचारी और उनके सहयोगी पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से एक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में अपनी जान बचाने के लिए शरण लिए हुए हैं।

टेड्रोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "कल से इतुरी के एक अस्पताल के आसपास भारी लड़ाई जारी है। यह वही इलाका है, जहां इबोला का प्रकोप सबसे पहले सामने आया था। हालात ऐसे हैं कि हमारे सहयोगी और राहत कार्य में शामिल साझेदार पिछले 24 घंटे से अधिक समय से अस्पताल के प्रसूति वार्ड में फंसे हुए हैं और अपनी सुरक्षा के लिए वहीं शरण लिए हुए हैं।"

उन्होंने बताया कि इस संघर्ष की वजह से अस्पताल का कामकाज और इबोला से निपटने के प्रयास दोनों प्रभावित हुए हैं।

टेड्रोस ने कहा, "इस स्थिति के कारण अस्पताल की सेवाएं बाधित हुई हैं और इबोला के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान पर भी असर पड़ा है। इससे मरीजों, उनके परिवारों और स्वास्थ्यकर्मियों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।"

उन्होंने बताया कि अक्टूबर के अंत से पूर्वी कांगो में हमलों की संख्या बढ़ गई है, जिससे इबोला के खिलाफ चल रही कार्रवाई को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख के अनुसार, संगठन मानवीय सहायता से जुड़े साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। ये साझेदार संघर्ष में शामिल पक्षों के संपर्क में हैं और फंसी हुई टीम को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम टीम की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि उन्हें तुरंत सुरक्षित रास्ता दिया जाए और अस्पताल, स्वास्थ्यकर्मियों तथा मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सबसे अच्छी दवा शांति है।"

इस बीच इबोला का प्रकोप भी लगातार गंभीर बना हुआ है। मौतों की संख्या 5,500 से अधिक हो चुकी है और हर सप्ताह सैकड़ों नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। वायरस अब दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंच रहा है, जबकि बढ़ती हिंसा बीमारी को नियंत्रित करने के प्रयासों में बड़ी बाधा बन रही है।

देश के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, 12 नवंबर तक कांगो में इबोला के 11,254 पुष्टि किए गए मामले दर्ज किए गए थे। इनमें 5,505 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी की मृत्यु दर (केस फेटैलिटी रेट) 48.9 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हिंसा और असुरक्षा का माहौल जारी रहा तो इबोला के खिलाफ चल रही स्वास्थ्य सेवाओं और राहत अभियानों को और बड़ा झटका लग सकता है।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

Date & Time : 2026-11-22 23:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News