Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान नहीं किया, मोहन भागवत के बयान से सहमत : भाजपा सांसद रबींद्र नारायण बेहरा


नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण और 'विकसित भारत 2047' के विजन की भाजपा सांसद डॉ. रबींद्र नारायण बेहरा ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सामने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है और इसके लिए कृषि, फूड प्रोसेसिंग, क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण और 'विकसित भारत 2047' के विजन की भाजपा सांसद डॉ. रबींद्र नारायण बेहरा ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सामने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है और इसके लिए कृषि, फूड प्रोसेसिंग, क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है।

भाजपा सांसद ने महिला आरक्षण की पहल को भी देश में समानता और महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने 'वंदे मातरम्' के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों और प्रधानमंत्री मोदी की 'दिमागी नक्सल' से जुड़ी टिप्पणी का समर्थन किया।

बेहरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए 'सप्त धारा' बताई है। इसमें कृषि के विकास के साथ फूड प्रोसेसिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम करने की बात कही गई है। इन क्षेत्रों में विकास के जरिए भारत को आर्थिक और रणनीतिक रूप से और मजबूत बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री का विजन खास तौर पर युवा पीढ़ी और आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भाजपा सांसद ने भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को केवल एक बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं बल्कि एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग देश के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स के बेहतर इस्तेमाल को देश की रणनीतिक ताकत से जोड़ते हुए कहा कि भारत को अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना होगा। विकसित भारत के लक्ष्य में महिला शक्ति और युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है और इन दोनों शक्तियों को आगे बढ़ाकर देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की महिला आरक्षण की पहल की तारीफ करते हुए डॉ. बेहरा ने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने से देश में समानता मजबूत होगी। महिला और युवा भारत की दो बड़ी ताकत हैं। यदि इन दोनों को पर्याप्त अवसर और मंच दिया जाता है तो देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। महिला विकास, महिला आरक्षण और युवाओं के विकास के साथ-साथ भारत की उत्पादन क्षमता बढ़ाना भी विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने देश के विभाजन और स्वतंत्रता के दौरान हुई हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिंसा और विस्थापन का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश के व्यापक हितों के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 'अर्बन नक्सल' और 'दिमागी नक्सल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल एक गंभीर विषय की ओर इशारा करता है। कुछ ताकतें देश की युवा शक्ति को प्रभावित करने और उसे विकास की दिशा से भटकाने का प्रयास कर सकती हैं।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम' के गायन के समय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। इस पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर संसद और राष्ट्रीय ध्वज का पर्याप्त सम्मान नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं और अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब संसद में 'वंदे मातरम' का गायन हो या राष्ट्रीय महत्व से जुड़े कार्यक्रम हों, तो सभी नेताओं को उचित सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए। बेहरा ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत देश की भावना और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद भारत को विश्वगुरु और वैश्विक नेता बनाने के आह्वान पर भी भाजपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी। बेहरा ने मोहन भागवत के बयान को भारत के भविष्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा विजन बताया। उन्होंने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते प्रभाव और विकास को देखते हुए दुनिया की कई ताकतें भारत पर नजर रख रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ विदेशी ताकतें भारत की विकास यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती हैं। ऐसी कोशिशों का एक माध्यम देश की युवा शक्ति को भटकाना हो सकता है।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News