
नरसिंहपुर. करेली पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 12.70 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है. जिसमें गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश कुर्मी पिता ज्ञानी प्रसाद कुर्मी उम्र 25 साल निवासी खमरिया थाना सुआतला जिसके कब्जे से 12.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई.
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खिलचीपुर से उक्त स्मैक को बेचने के लिये लेकर आया था. और इसकी सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति भी जांच के दायरे में है. आरोपी के मोबाइल की सीडीआर सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में बाहर से बड़े पैमाने पर स्मैक की सप्लाई किए जाने की आशंका है. पूरे नेटवर्क का पता लगाने हेतु जांच जारी है.

आरोपी के खिलाफ थाना करेली में अपराध क्रमांक 927/2026 धारा 8/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक विजय धुर्वे, चेतन तंतुवाय, लक्ष्मी नागपुरे, राजेन्द्र उईके, आर. सचिन लोधी, आर. कपिल राजपूत एवं सायबर सेल से म.आर. कुमद पाठक एवं आर. हेमंत वाडिवा की भूमिका रही.
Leave A Reviews