Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कश्मीर से कन्याकुमारी तक चल रही योग की तैयारी, लोगों को किया जा रहा जागरूक : विक्रम रंधावा


जम्मू-कश्मीर, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में जम्मू शहर में विश्व योग संस्थान द्वारा तीन दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जम्मू-कश्मीर, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में जम्मू शहर में विश्व योग संस्थान द्वारा तीन दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर कई योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक विक्रम रंधावा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं भी योग सत्र में भाग लिया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में योग को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जम्मू, जिसे मंदिरों का शहर कहा जाता है, हमेशा से योग और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान रहा है और यहां विभिन्न संगठन लगातार बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग संस्थानों द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसके साथ ही हम लोग लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं। हम सिर्फ एक दिन नहीं, हमेशा योग करते रहना चाहिए। इससे शरीर को काफी फायदा पहुंचता है।

योग गुरु आचार्य डॉ. करण ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को योग करके स्वस्थ रखने का प्रयास किया जा रहा है। छोटे बच्चे काफी अच्छा योग कर रहे हैं, इससे उनको काफी फायदा पहुंचने वाला है, आज हर घर के लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम 20 और 21 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है, जिससे कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचे और लोगों को योग के बारे में प्रेरित किया जा सके। हमारा प्रयास है कि हमारे यहां रोज योग को लेकर कुछ न कुछ कार्यक्रम होता रहे, क्योंकि रोज योग करने से काफी फायदा पहुंचता है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News