Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कतर क्लासिक स्क्वैश: बेल्जियम की टिने गिलिस से पार नहीं पा सकीं अनाहत, हार के साथ टूर्नामेंट में सफर समाप्त


दोहा, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्क्वैश स्टार अनाहत सिंह रविवार को कतर क्लासिक के महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में बेल्जियम की दुनिया की नंबर 9 खिलाड़ी टिने गिलिस से कड़े मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। यह 2,42,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाला पीएसए प्लैटिनम इवेंट था।

दोहा, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्क्वैश स्टार अनाहत सिंह रविवार को कतर क्लासिक के महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में बेल्जियम की दुनिया की नंबर 9 खिलाड़ी टिने गिलिस से कड़े मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। यह 2,42,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाला पीएसए प्लैटिनम इवेंट था।

जुलाई में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वालीं दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने एक बार फिर अपने से ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, दो गेम में बढ़त बनाने के बावजूद वह मैच नहीं जीत सकीं। आठवीं वरीयता प्राप्त गिलिस ने पहला गेम 11-4 से जीतकर मजबूत शुरुआत की। इसके बाद अनाहत ने शानदार वापसी की और आक्रामक खेल दिखाते हुए अगले दो गेम 11-8 और 11-9 से अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के बूते वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काफी करीब थीं।

करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 5 तक पहुंच चुकीं बेल्जियम की खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया। गिलिस ने चौथा गेम 11-4 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया और फिर निर्णायक गेम में भी अपनी लय बनाए रखते हुए 11-3 से जीत हासिल की और अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

हार के बावजूद, दोहा में अनाहत का प्रदर्शन स्थापित खिलाड़ियों के खिलाफ एक और उत्साहजनक अनुभव रहा, क्योंकि 17 वर्षीय खिलाड़ी सीनियर सर्किट में लगातार छाप छोड़ रही हैं। भारतीय खिलाड़ी ने कतर क्लासिक में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की थी और पहले राउंड में मिस्र की दुनिया की नंबर 16वीं खिलाड़ी फरीदा मोहम्मद को 13-11, 3-11, 11-7, 11-7 से हराया था।

अनाहत इस टूर्नामेंट में चार सदस्यीय भारतीय सिंगल्स दल का हिस्सा थीं, जिसमें उनके साथ अभय सिंह, वीर चोटरानी और तन्वी खन्ना भी शामिल थे। पुरुषों के शुरुआती राउंड में 24वीं रैंकिंग वाले अभय को स्विट्जरलैंड के दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी दिमित्री स्टीनमैन ने 7-11, 9-11, 12-14 से हराया, जबकि दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी चोत्रानी को न्यूजीलैंड के दूसरे नंबर के खिलाड़ी पॉल कोल ने 11-2, 11-3, 11-1 से मात दी। अब भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां अनाहत, अभय, चोत्रानी और तन्वी सिंगल्स इवेंट में देश की चुनौती की अगुवाई करेंगे।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-13 17:45:07

Share:

Leave A Reviews

Related News