
कटनी जिले में बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरघटा में बुधवार शाम को एक दुखद घटना हुई। उमरार नदी किनारे खेल रही 5 वर्षीय निशा केवट पर अचानक रेत का बड़ा टीला गिर गया, जिससे वह मलबे में दब गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, निशा अपने साथियों के साथ नदी किनारे खेल रही थी। खेलते समय अचानक रेत का टीला उसके ऊपर गिर गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद निशा को रेत के ढेर से बाहर निकाला।
घायल बच्ची को तुरंत बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बरही थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Leave A Reviews