Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन पर पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने जी. किशन रेड्डी के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने जी. किशन रेड्डी के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वे अपनी कड़ी मेहनत और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से सुधारों और नीतिगत उपायों के माध्यम से कोयला और खनन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।" इसके साथ ही, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "कोयला और खनन मंत्री किशन रेड्डी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी, सफलता और आने वाले शानदार वर्षों की कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि ऊर्जा-संपन्न भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए कोयला और खान मंत्री के रूप में जी. किशन रेड्डी के समर्पित प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने जी. किशन रेड्डी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कैबिनेट सहयोगी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु होने की प्रार्थना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मेरे कैबिनेट सहयोगी जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में समर्पित लंबे जीवन की कामना करता हूं।"

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मेरे कैबिनेट सहयोगी जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के खनन क्षेत्र में बदलाव लाने के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आप इसी उत्साह और समर्पण के साथ भारत की सेवा करते रहें, इसके लिए आपके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News