कोच्चि, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के एर्नाकुलम जिले के कलामसेरी सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर एस. कालीराज महेश कुमार ने सोमवार को बताया कि एक युवती के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस दो अन्य लोगों (जिनमें एक महिला भी शामिल है) की तलाश कर रही है।
![]()

कमिश्नर ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक पर कोच्चि में चल रहे कई स्पा से जुड़े होने का शक है। महिला को एक स्पा में नौकरी के लिए इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद, यहां पास के एडापल्ली में एक लॉज में बुलाकर नशीली चीज खिलाई गई और उसका यौन उत्पीड़न किया गया।
पीड़िता ने पुलिस ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर स्पा मैनेजर की नौकरी का एक विज्ञापन देखा था। वह 2 सितंबर को पर्सनल इंटरव्यू के लिए गई थी। उसी शाम, एक महिला ने उससे संपर्क किया और उसे एडापल्ली के एक लॉज में आने के लिए कहा। खबरों के मुताबिक, लॉज तक पहुंचने के लिए उसके लिए एक उबर टैक्सी का इंतजाम किया गया था। पुलिस की जांच के अनुसार, लॉज पहुंचने पर महिला को जूस दिया गया।
कहा जा रहा है कि जूस पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस को शक है कि पीड़िता को एक दिन तक लॉज में रखा गया था। आरोप है कि इस दौरान उसे ड्रग्स और शराब दी गई और बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता के साथ कथित घटना 2 और 3 सितंबर को घटित हुई। पीड़िता कोच्चि में अपने पति के साथ रहती थी। पीड़िता का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने वालों में एक महिला भी शामिल थी। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो और लोगों (जिनमें वह महिला भी शामिल है) की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस अपराध में और लोग भी शामिल थे और क्या पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
Leave A Reviews