खरगोन । बड़वानी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। तेज रफ्तार टैंकर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
Leave A Reviews