Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कटनी में शादी में घुसी पुलिस, बारातियों पर लाठीचार्ज का आरोप, 14 घायल

कटनी । जिले के इंदिरा नगर इलाके में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब कुठला थाना पुलिस पर बारातियों और घरवालों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जब मैहर जिले के अमदरा गांव से आई बारात दुल्हन के घर पहुंच रही थी।

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे की गाड़ी खराब हो जाने के कारण बारात करीब दो घंटे लेट हो गई। रात करीब 1:30 बजे जब बारात दुल्हन के घर से कुछ दूरी पर थी, तभी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने बिना बातचीत किए बारातियों को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ देर बाद पुलिस अतिरिक्त बल के साथ वापस लौटी और घर के अंदर घुसकर भी लाठीचार्ज किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट में करीब 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दुल्हन के भाई आकाश चौधरी और दूल्हे के चाचा समेत कई लोगों के हाथ फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है, जबकि कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस दूल्हा, दुल्हन और उनके परिजनों को रात करीब ढाई बजे थाने ले गई और काफी मिन्नतों के बाद सुबह करीब 4 बजे छोड़ा गया, जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हो सकीं।

इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी बारातियों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को पुलिस वाहन में बैठाते हुए देखा जा सकता है।

दूसरी ओर, पुलिस का दावा है कि बारातियों ने शराब के नशे में पुलिस पर पथराव और मारपीट की, जिसमें 4-5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मौके पर डायल 112 की कॉल के बाद पहुंची टीम पर हमला किया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया।

फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News