Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'खतरों के खिलाड़ी 15' की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं-'स्टारडम के बाद भी जमीन से जुड़े हुए हैं'

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री शगुन शर्मा ने होस्ट और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। शगुन ने रोहित शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी वह बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।

शगुन शर्मा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, '''खतरों के खिलाड़ी 15' के दौरान मुझे रोहित शेट्टी को करीब से देखने और उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। वह सिर्फ एक बड़े निर्देशक या शो के होस्ट ही नहीं हैं, बल्कि उनका काम के प्रति जुनून और लोगों के साथ उनका व्यवहार भी बहुत प्रेरणादायक है। मैंने उनसे यह सीखा कि इंसान चाहे कितनी भी बड़ी सफलता हासिल कर ले, उसे हमेशा अपने व्यवहार में सादगी बनाए रखनी चाहिए।''

शगुन ने कहा, ''इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के बाद और इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी रोहित शेट्टी जमीन से जुड़े हुए हैं। वह हमारे देश के सबसे बड़े और सफल निर्देशकों में से एक हैं, लेकिन फिर भी वह बहुत विनम्र हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है और यही चीज उन्हें खास बनाती है।''

शगुन ने आगे कहा, ''रोहित शेट्टी समय के पाबंद है। वह हमेशा हम सभी को प्रेरित करते रहते थे। शो के दौरान वह हमारे साथ हर मुश्किल चुनौतियों का सामना करते थे। उन्होंने कभी किसी तरह की परेशानी नहीं दिखाई। उनके अंदर कोई घमंड नहीं है। मैंने कभी उनको किसी के बारे में गलत बोलते या नकारात्मक रवैया अपनाते नहीं देखा। वह हर परिस्थिति में सकारात्मक रहते हैं। मुझे उनसे यही सीख मिली कि सफलता के बाद भी इंसान को विनम्र रहना चाहिए।''

'खतरों के खिलाड़ी 15' टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। इसमें गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, अविका गौर, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और रुहानिका धवन शामिल हैं।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News