Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिद्धार्थ ने खोला राज: मिग कॉकपिट में ट्रेनिंग थी मुश्किल, बोले- 'एक कुर्सी से भी छोटा है'


मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एक्टर सिद्धार्थ अपनी आने वाली वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने फाइटर पायलट की भूमिका के लिए की गई ट्रेनिंग के अनुभव साझा किए।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एक्टर सिद्धार्थ अपनी आने वाली वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने फाइटर पायलट की भूमिका के लिए की गई ट्रेनिंग के अनुभव साझा किए।

यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सफेद सागर' पर आधारित है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने भारतीय सेना के साथ मिलकर लाइन ऑफ कंट्रोल के साथ कारगिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के नियमित और अनियमित सैनिकों को भारतीय पोस्टों से खदेड़ने का काम किया था।

सिद्धार्थ सीरीज में एक भारतीय वायुसेना पायलट का किरदार निभा रहे हैं। मुंबई के बीकेसी इलाके में सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए को-एक्टर्स जिमी शेरगिल, मिहिर अहुजा और अर्नव भसीन के साथ अपने अनुभव बताए।

सिद्धार्थ ने बताया, "मिग का कॉकपिट बहुत-बहुत छोटा है। यह इस कुर्सी से भी छोटा है। आप जब आगे आते हैं तभी सिर्फ इतना ही एंगल देख पाते हैं। तो जब आप हवा में होते हैं तो आपकी आईलाइन क्या होगी? आप ऐसे नीचे नहीं देख सकते। आपको क्या कहां से दिखेगा? आंखों की मूवमेंट कैसी होगी? ये सब हमें सिखाया गया। यहां तक कि शब्दों की बारीकी भी। हवा में कौन से शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि वहां चिल्लाना नहीं होता।"

उन्होंने आगे कहा, "हवा में सब कुछ बहुत कम समय में और बहुत साफ-साफ कहा जाता है। और ज्यादातर अंग्रेजी में। अगर एक भी गलती हुई तो हमें शॉट ओके नहीं करने दिया जाएगा। वे आकर तुरंत ठीक करेंगे। हमारे चलने का तरीका, कपड़े पहनने का तरीका, सब कुछ कंट्रोल था"।

सिद्धार्थ ने कहा, "तो ट्रेनिंग यही थी। अगर आप पूछें कि क्या मुझे लगा कि मैं उड़ रहा हूं? बिल्कुल नहीं। क्योंकि हमारे पास वो ट्रेनिंग नहीं है। हम इस लायक नहीं हैं। लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि इसके पीछे क्या होता है, वो हमने समझा। इसकी थ्योरी हम सबने समझ ली। यही ट्रेनिंग थी। मेरे लिए असली ट्रेनिंग, और मुझे लगता है भजी का भी यही अनुभव होगा, वो इंसानी पहलू था।"

बता दें कि 'ऑपरेशन सफेद सागर' 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News